ISIS ने ली लास वेगास फायरिंग की जिम्मेदारी, बढ़ रही है घायलों की संख्या
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगास गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की।

अमेरिका के लास वेगास में रविवार देर रात एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान आंतकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
फिलहाल इस हमले को लेकर इस्लामिक स्टेट ने हमले कि जिम्मेदारी ली है। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे दुखद घटना में से एक है। पिछले कई सालों से अमेरिका में हमलों की संख्या बढ़ी है।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने इस हादसे में घायल करीब 406 लोगों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने होटल की 32वीं मंजिल पर मौजूद कमरे से कम से कम 8 बंदूकें बरामद की हैं।
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगास गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्होंने लिखा कि लास वेगास में हुई भयानक फायरिंग के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी संवेदना और सहानुभूति साथ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App