अमेरिका का दावा, अभी भी जिंदा है आइसिस सरगना बगदादी
बगदादी की गतिविधियों का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहा अमेरिका।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पेंटागन का मानना है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का मुखिया अबु बकर अल-बगदादी को खत्म करने के अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की लगातार कोशिश करने के बावजूद वह अब भी जिंदा है। बगदादी ने नए मुस्लिम खलीफा शासन का नेता घोषित किए जाने के बावजूद खुद को प्रचार से दूर रखा था लेकिन पिछले महीने उसने उत्तरी इराकी शहर मोसुल को फिर से अपने कब्जे में लेने का अपने समर्थकों से आग्रह करते हुए एक ऑडियो संदेश जारी किया था।
यह स्पष्ट नहीं है कि वह घेराबंदी वाले शहर में मौजूद है या नहीं जहां उसने आइसिस समूह द्वारा पूर्वी सीरिया और उत्तरी इराक के अधिकतर क्षेत्रों पर कब्जा किये जाने के बाद वर्ष 2014 में अपने खलीफा शासन की घोषणा की थी। पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने सीएनएन से कहा, 'हमें लगता है कि बगदादी जिंदा है और अब भी आईएसआईएल का नेतृत्व कर रहा है। हम उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'अगर हमें मौका मिलता है तो हम निश्चित तौर पर उसे न्याय के कठघरे में लाएंगे।' कुक ने कहा, 'हम जो भी कर सकते थे, कर रहे हैं। इस पर हम बहुत समय खर्च कर रहे हैं।'
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story