कब्र से इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव हुआ गायब, अब अवशेष भी मौजूद नहीं
इराक में कई निर्दोष लोगों की हत्या के मामले फांसी की सजा पा चुके पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव अब उनके कब्र में नहीं है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 April 2018 3:41 PM GMT
इराक में कई निर्दोष लोगों की हत्या के मामले फांसी की सजा पा चुके पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव अब उनके कब्र में नहीं है। उनके कब्र पर अब टूटी फूटी कंक्रीट के अलावा कुछ नहीं बचा है। शव के कोई भी अवशेष अब वहां मौजूद नहीं हैं। बता दें कि हुसैन के शव को उनके गांव अल-अवजा में दफनाया गया था।
ये भी पढ़ें- उपवास पर बैठी स्वाती मालीवाल ने लगाई गुहार, 'अरविंद केजरीवाल सर प्लीज DCP-ACP से मुझे बचाइए'
करीब बीस साल तक इराक की सत्ता पर काबिज रहे हुसैन को तीस दिसंबर 2006 को जब फांसी पर लटकाया गया तो पूरी दुनिया की मीडिया की सुर्खियां बन गए थे। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू. बुश ने खुद तानाशाह के शव को अमेरिकी मिलिटरी हेलिकॉप्टर से बगदाद रवाना किया था, जहां अल-अवजा में उन्हें दफनाया गया।
सद्दाम के शव को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर उनका शव खोदकर निकाल लिया गया है तो उसे कहां ले जाया गया है।
69 साल के सद्दाम को फांसी देने के बाद उन्हें भोर होने से पहले ही दफना दिया गया था। इसके बाद यह जगह एक तीर्थस्थल में बदल गई थी और स्थानीय स्कूली छात्रों के समूह और सद्दाम के समर्थक हर साल 28 अप्रैल को उनके जन्मदिन के मौके पर यहां इकट्ठे होते थे। हालांकि, अब इस जगह पर आने के लिए विशेष आज्ञा कीजरूरत होती है।
सद्दाम के वंश से जुड़े शेख मनफ अली अल-निदा का कहना है कि सद्दाम की कब्र को खोदा गया और उन्हें जला दिया गया। हालांकि, वह यह भी कहते हैं कि उन्होंने ऐसा होते हुए नहीं देखा।
दूसरी तरफ सद्दाम की कब्र की सुरक्षा में लगे शिया अर्द्धसैनिक बलों का कहना है कि आतंकवादी संगठन ISIS द्वारा अपने लड़ाके यहां तैनात करने के बाद इराकी हवाई हमलों में कब्र बर्बाद हुई है। सुरक्षाबल के प्रमुख जाफर अल-घरावी ने दबाव देते हुए कहा, 'सद्दाम का शव अभी भी यहीं है।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story