इंटरपोल के चीफ हुए लापता, दुनिया में मचा हड़कंप- फ्रांस से जा रहे थे चीन
फ्रांस के एक न्यायिक अधिकारी का कहना है कि चीन में इंटरपोल के अध्यक्ष लापता हो गए हैं। इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई (64) के गायब होने की खबर मिलने के बाद फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Oct 2018 6:06 PM GMT
फ्रांस के एक न्यायिक अधिकारी का कहना है कि चीन में इंटरपोल के अध्यक्ष लापता हो गए हैं। इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई (64) के गायब होने की खबर मिलने के बाद फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
French judicial official says Interpol president has been reported missing after travelling to China, reports AFP
— ANI (@ANI) October 5, 2018
अधिकारी के मुताबिक इंटरपोल के अध्यक्ष फ्रांस चीन गए थे। उनकी पत्नी का कहना है कि जबसे मेंग चीन गए हैं तबसे उनकी कोई खबर नहीं लगी है। मेंग पहले चीन में पब्लिक सिक्योरिटि के उपमंत्री थे। उन्हें 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष बनाया गया था।
उनकी जिम्मेदारी खुफिया पुलिस के काम-काज को देखने की थी। ऐसा 95 साल बाद हुआ है कि किसी चीनी नागरिक को इंटरपोल का अध्यक्ष बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story