Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका में गाय के गोबर से फैल सकती है गंभीर बीमारी, अधिकारियों ने हवाई यात्रियों को दी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने यात्रियों के द्वारा सामान में गाय का गोबर ले जाने से होने वाले स्वास्थ्य खतरे के खिलाफ चेतावनी दी है।

अमेरिका में गाय के गोबर से फैल सकती है गंभीर बीमारी, अधिकारियों ने हवाई यात्रियों को दी चेतावनी
X

अमेरिका ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को चेतावनी दी है। अमेरिका ने यात्रियों को सामान में गाय का गोबर ले जाने के संबंध में अप्रत्याशित घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने यात्रियों के द्वारा सामान में गाय का गोबर ले जाने से होने वाले स्वास्थ्य खतरे के खिलाफ चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार अप्रैल के महीने में अधिकारियों ने एयर इंडिया के विमान में पीछे छूटे हुए गोबर के दो ब्लॉक थे। जिससे सनसनी फैल गई थी। गाय के गोबर से भरा सामान वाशिंगटन डलेस अंतरराष्ट्रीय एयपोर्ट पर मिली था। हालांकि, उपले को उसके कृषि विशेषज्ञों के द्वारा नष्ट कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, गाय का गोबर भारत से अमेरिका ले जाने वाले प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट में शामिल है।

गाय का गोबर पैदा करता है ये खतरा

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि गाय का गोबर 'खुरपका मुंहपका रोग' (एफएमडी) के ट्रांसमिशन का गंभीर खतरना पैदा करता है। इसके अलावा कहा कि यह रोग विश्व में मौजूद और पशुओं के जरिए तेजी से फैलता है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है लापरवाही के वजह से अमेरिका में यह रोग फिर से शुरू हो सकता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमेरिका 1929 से इस बीमारी से मुक्त है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जारी प्रेस रिलीज के हवाले से बताया कि खुरपका मुंहपका रोग पशुओं को होने वाली बीमारियों में से एक है जिससे पशुपालक सबसे अधिक डरते हैं। उसका गंभीर आर्थिक परिणाम होता है। सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के कृषि सुरक्षा मिशन के खतरे का महत्वपूर्ण फोकस है।

और पढ़ें
Next Story