Terrorist Attack: वियना की सड़कों पर आतंकवादियों का कोहराम, मुंबई जैसे हमले को दिया अंजाम, इतने लोग मरे
विएना के छह अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जो भी सड़कों पर दिखा मारते चले गये। इस आतंकवादी हमले को मुंबई हमले (26/11) की तरह देखा जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने इसे देश पर आतंकी हमला करार दिया है।

विएना की सड़कों पर आतंकवादियों का कोहराम
आज पूरी दुनिया आतंकवादी हमले से त्रस्त है। हर रोज दुनिया के किसी न किसी कौने में आतंकवादी हमले हो रहे है। ऐसा ही एक आतंकवादी हमला ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में बीते दिन हुआ है। विएना के छह अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जो भी सड़कों पर दिखा मारते चले गये। इस आतंकवादी हमले को मुंबई हमले (26/11) की तरह देखा जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने इसे देश पर आतंकी हमला करार दिया है।
जानकारी के मुताबिक, विएना की सड़कों पर कुछ दहशतगर्दों ने मुंबई जैसा आतंकी हमला किया। यह आतंकवादी हथियार बंद थे। इन आतंकवादियों ने विएना की जनता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे हर तरफ चीख पुकार के साथ लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे में एक आतंकवादी को देखा जा सकता है। जो सड़क पर युवक को गोली मारता साफ नजर आ रहा है। हालांकि विएना के सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।
विएना पुलिस के मुताबिक, पहला आतंकी हमला शहर के केंद्र के बीच एक पूजा स्थल को बनाया गया है। पुलिस ने कई हथियार बंद आतंकवादियों को देखने की पुष्टि की है। जिसका पता लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रिया के विएना में यह आतंकी हमला ठीक कोरोना वायरस के कारण लगाये जा रहे लॉकडाउन से एक दिन पहले हुआ है। जिस समय वहां जनता अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता रहे थे ठीक उसी समय आतंकी हमले का अंजाम दिया गया।