Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3

Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप के तेज झटके के कारण लोग काफी डरे हुए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है, जो तबाही मचाने के लिए काफी है। पढ़ें कितना हुआ नुकसान...

Taiwan Earthquake of magnitude 6.3 hits capital Taipei people afraid of death
X

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है, जो तबाही मचाने के लिए काफी है। धरती हिलते ही सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर की ओर दौड़े। भूकंप से किस हद तक तबाही हो सकती है, इसका नमूना हम तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में देख चुके हैं। इसके बाद हाल ही में मोरक्को में भी ऐसा ही भूकंप आया था, जिसने हजारों लोगों को मौत की नींद सुला दी। यही कारण है कि लोगों के मन में भूकंप का डर बैठ गया है।

भूकंप की गहराई 171 किमी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। झटके तेज होने के कारण पूरा ताइपे शहर की इमारतें कांप पड़ी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जिओ साइंसेज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की गहराई 171 किमी थी। हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी के भी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले इसी साल के 21 मार्च को पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 थी।

मोरक्को के भूकंप में 3 हजार लोगों की मौत

बता दें कि हाल ही में मोरक्को में विनाशकारी भूकंप आया था। अफ्रीकी देश मोरक्को में आए तेज भूकंप के कारण 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2600 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मोरक्को में आए भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। इसका केंद्र एटलस पहाड़ों के अंदर था।

ये भी पढ़ें...Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3

और पढ़ें
Abhinav Raj

Abhinav Raj

अभिनव राज, हरिभूमि वेबसाइट में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले 2 वर्षों से मीडिया क्षेत्र (इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल) में काम कर रहे हैं। मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई करने के साथ अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2021 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की। इसके बाद साल 2022 से हरिभूमि वेबसाइट के नेशनल सेक्शन में कार्यरत हैं। देश-दुनिया और राजनीति की खबरों को गहराई से समझने के लिए अभिनव को फॉलो करें…


Next Story