Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मालदीव ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, OIC की बैठक में भारत के पक्ष में दिया ये बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले ओआईसी ने पाकिस्तान की जुबान बोलते हुए भारत में 'इस्‍लामोफोबिया' के कथित मामलों पर चिंता व्यक्त की थी।

मालदीव ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, OIC की बैठक में भारत के पक्ष में दिया ये बयान
X

मालदीव ने इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भारत का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई है। इसी के साथ पाकिस्तान की भारत के खिलाफ इस्लामोफोबिया के दुष्प्रचार की साजिश नाकाम हो गई है।

बैठक में मालदीव ने भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि भारत पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाना गलत है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत में 20 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं। मालदीव ने यह भी कहा कि भारत पर यदि इस्लामोफोबिया का गलत आरोप लगता है तो यह दक्षिण एशिया में धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाएगा।

मोदी सरकार की इमेज को नुकसान पहुंचाया

बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान कहा गया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार अभियानों को 1.3 मिलियन लोगों की भावना को दर्शाने के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में भारत ने अपने संबंध कई इस्लामी देशों के साथ मजबूत किए हैं। हालांकि, कुछ सांप्रदायिक दंगों ने मोदी सरकार की इमेज को नुकसान पहुंचाया है।

भारत देश मुसलमानों के लिए जन्‍नत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले ओआईसी ने पाकिस्तान की जुबान बोलते हुए भारत में 'इस्‍लामोफोबिया' के कथित मामलों पर चिंता व्यक्त की थी। बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने ओआईसी को भारत की तरफ से जवाब देते हुए कहा था कि भारत देश मुसलमानों के लिए जन्‍नत है। जो लोग इस माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भारतीय मुसलमानों के दोस्‍त नहीं हो सकते।

और पढ़ें
Next Story