Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Russia Ukraine News: रूस की ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, बोरिस जॉनसन और टॉप अधिकारियों पर लगाया बैन

ब्रिटेन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) और शीर्ष अधिकारियों के अपने देश में यात्रा करने पर रोक लगा दी है।

Russia Ukraine News: रूस की ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, बोरिस जॉनसन और टॉप अधिकारियों पर लगाया बैन
X

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच युद्ध के 52 दिन हो चुके हैं। इस बीच कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़ी प्रतिबंध लगाए, जिसके बाद अब रूस ने ब्रिटेन (Britain) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) और शीर्ष अधिकारियों के अपने देश में यात्रा करने पर रोक लगा दी है। अभी हाल में बोरिस ने कीव का दौरा किया था।

एएफपी समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन, विदेश मंत्री लिज ट्रूस, स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन समेत उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों को रूस की यात्रा करने पर रोक लगा दी है। यह कदम रूस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने, रूस पर प्रतिबंध लगाने और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के बाद लिया गया है।

वहीं अमेरिका और नाटो को रूस पहले ही चेतावनी दे चुका है। यूक्रेन में रूस के हमले को लेकर रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बिरादरियां रूस के खिलाफ खड़ी हो रही हैं। लेकिन अभी भी कई देश रूस को लेकर चुप हैं और साथ ही रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी है। रूस ने बीते दिन स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह रूस के पश्चिमी हिस्से में अपने सैनिकों को दोगुना से अधिक करेगा। इसके अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी।

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story