Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड में भूकंप से हिली धरती, 7.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए

न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली है।

earthquake tremors felt in afghanistan kabul
X

प्रतीकात्मक तस्वीर।

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की मार से अभी लोग उबरे भी नहीं पा रहे हैं, इसके बाद दुनिया भर के विभिन्न देशों में भूकंप आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। इतने शक्तिशाली भूकंप के आने के बाद से न्यूजीलैंड में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है।

इससे पहले भी न्यूजीलैंड में बीती 4 मार्च को इसी जगह पर 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया था। न्यूजीलैंड में आए इस भूकंप में किसी भी तरह की हानि दर्ज नहीं की गई थी। इस भूकंप की तीव्रता भी अधिक थी। इस भूकंप का केंद्र सतह से 152 किलोमीटर नीचे था।

और पढ़ें
Next Story