Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Myanmar Military Coup: संयुक्त राष्ट्र पहुंचा म्यांमार में 10 प्रदर्शनकारियों की मौत का मुद्दा, बल प्रयोग रोकने की अपील

म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में 10 लोगों को की मौत हो चुकी हैं। घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यांमार से अपील की है।

Myanmar Military Coup: संयुक्त राष्ट्र पहुंचा म्यांमार में 10 प्रदर्शनकारियों की मौत का मुद्दा, बल प्रयोग रोकने की अपील
X

हमारे पड़ोसी देश म्यांमार (Myanmar) में सेना और लोकतंत्र के बीच लड़ाई तेज हो चली है। म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में 10 लोगों को की मौत हो चुकी हैं और सेना ने आंग सान सू की (Aung San Suu kyi ) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यांमार से अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में 10 लोगों की मौत का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पास पहुंचा तो उसने म्यांमा से बर्बर बल प्रयोग रोकने की अपील की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने अपील करते हुए कहा कि ये मानवता का उल्लंघन है। इस तरह के बल प्रयोग को रोका जाए। आगे कहा कि मानवता के खिलाफ अपराध के और सबूत मिले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के भी कई सबूत मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया की खबरों पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि म्यांमार में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बीते दिनों 6 प्रदर्शनकारी मारे गए। इसके अलावा यांगून, मांडले, बागो और तुआंगू में एक-एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गयी। मारे गए प्रदर्शनकारियों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

हमें रिपोर्ट मिली है कि म्यांमार में सुरक्षा बलों ने पूर्व में भी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी। जिसमें 60 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह के बर्बर बल प्रयोग को रोका जाए। इसके अलावा सेना ने म्यांमार नेता आंग सान सू की के खिलाफ नए आरोप लगाए हैं। तख्तापलट के बाद सू ची और म्यांमा के राष्ट्रपति विन मिंट को सेना ने हिरासत में ले लिया था। उन्होंने कहा कि सू ची और सोना देने ने कई बातें कबूल की हैं। बीते फरवरी से ही म्यांमार में तख्तापलट करने के बाद से देश में लगातार विरोध प्रदर्शन जगह जगह पर हो रहे हैं। अब तक सेना ने भी कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story