थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा, राजशाही के खिलाफ 3 महीने से चल रहा प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 3 महीने से छात्र थाईलैंड में राजतंत्र में सुधार और प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

थाईलैंड में राजशाही के खिलाफ तीन महीने से चल रहे प्रदर्शन के बीच आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। थाइलैंड में राजशाही को खत्म कर लोकतंत्र की बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का बीते तीन महीने से लगातार विरोध जारी है। लगातार विरोध प्रदर्शन के देश में शुक्रवार को आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 3 महीने से छात्र थाईलैंड में राजतंत्र में सुधार और प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। देश की राजधानी बैंकॉक की सड़कों हजारों की संख्या में लोग राजा महा वजिरलांगकोर्न की सत्ता को खुले तौर पर चुनौती दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी राजशाही की शक्तियों पर लगाम लगाने के लिए देश में सुधारों की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा को हटाए जाने के साथ ही नये संविधान और चुनाव की मांग कर रहे हैं।
लगातार चल रहे प्रदर्शन के कारण थाईलैंड में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं बैंकाक में आपातकाल के दौरान पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली न्यूज के पब्लिश करने पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस रात भर प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर तैनात रही है।