Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

NASA का मार्स पर्सिवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक हुआ लैंड, करेगा ये बड़ी खोज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने रात लगभग 2.30 बजे अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) में सफलतापूर्वक लैंड कराया है।

NASA का मार्स पर्सिवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक हुआ लैंड, करेगा ये बड़ी खोज
X

नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' (NASA) का मार्स पर्सिवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने रात लगभग 2.30 बजे अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) में सफलतापूर्वक लैंड कराया।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 पहिए वाला यह मार्स पर्सिवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर कई तरह की जानकारी जुटाएगा और ऐसी चट्टानें लेकर आएगा, जिनसे इन सवालों का जवाब मिल सकेगा कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन था।

बताया गया है कि जेजेरो क्रेटर मंगल ग्रह का अत्यंत दुर्गम इलाका है। यहां पर गहरी घाटियां, तीखे पहाड़, रेत के टीले और बड़े बड़े पत्थर हैं। ये सभी इस ग्रह को और खतरनाक बनाते हैं। ऐसे में नासा के पर्सिवरेंस मार्स रोवर की लैंडिंग की सफलता पर पूरी दुनिया की नजरें टीकी हुईं थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पर्सिवरेंस मार्स रोवर के मंगल ग्रह पर उरने के साथ ही अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे अधिक रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि जेजेरो क्रेटर में पहले नदी बहती थी। जोकि एक झील में जाकर मिल जाती थी। वहां पर पंखे के आकार का डेल्टा भी दिखता है। वैज्ञानिक इस रोवर के माध्यम से पता लगाने का प्रयास करेंगे कि क्‍या मंगल ग्रह पर कभी जीवन था।

और पढ़ें
Next Story