Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका: न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हमला, अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के घालय होने की खबर

न्यूयॉर्क शहर (New York) के अंदर कोच में हमला हुआ है, जहां एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

अमेरिका: न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हमला, अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के घालय होने की खबर
X

अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क शहर (New York) में एक बड़ा हमला हुआ है। ये हमला मेट्रो स्टेशन (Metro Station) के अंदर कोच में हुआ है, जहां एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। हमलावर ने मास्क पहन रखा था। हमले के बाद पूरा शहर अलर्ट पर है। सूत्रों ने बताया कि यह एक आतंकी हमला हो सकता है।

हमले के बाद पुलिस स्टेशन में घुस चुकी है और जांच की जा रही है। मेट्रो स्टेशन पर विस्फोटक भी मिले हैं। सभी स्टेशनों और सबवे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रेल का कोच और स्टेशन परिसर खून से लाल हो गया। फायरिंग में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने न्यूयॉर्क से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। ये हमला ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर हुआ है।

मिली जानकारी के बाद बताया जा रहा है कि गैस मास्क पहने व्यक्ति ने हमला किया है। जिसने गैस मास्क और निर्माण स्थल पर इस्तेमाल होने वाले नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए था। जो 5 फीट 5 इंच लंबे और 180 पाउंड का बताया जा रहा है। हमलावर मौके से भाग गया और पकड़ा नहीं गया है। हमले में घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story