जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दे सकते हैं इस्तीफा, जानें क्या है वजह
जापान के सत्ताधारी दल का कहना है कि 65 वर्षीय शिंजो आबे की तबीयत ठीक है। लेकिन, उनके लागातार हॉस्पिटल जाने से अफवाहों का बाजार गरम हो गया है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक जापान के स्थानीय मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण सरकार को परेशान नहीं करना चाहते।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे जल्द ही इस्तीफे का औपचारिक रूप से ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक हफ्ते के भीतर दो बार हॉस्पिटल जा चुके हैं। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की अटकलों के बीच जापान का शेयर बाजार भी धरासायी हो गया है।
जापान के सत्ताधारी दल का कहना है कि 65 वर्षीय शिंजो आबे की तबीयत ठीक है। लेकिन, उनके लागातार हॉस्पिटल जाने से अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। आप कहां जा रहा है कि शिंजो आबे अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। पिछली बार जब शिंजो आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह अस्पताल में 7 घंटे रहे थे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे का कार्यकाल सितबंर 2021 में समाप्त हो रहा है।
बीते सोमवार को प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ शिंजो अबे जापान के सबसे अधिक समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। बताया जा रहा है, हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी 30 प्रतिशत की कमी आई है। उनकी पार्टी इन दिनों कई घोटालों से भी जूझ रही है।