जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को बीच सभा में गोली मारी, हालत नाजुक
रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा शहर भाषण दे रहे थे। इसके दौरान उनके सीने में गोली मार दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया और वह गिर पड़े।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में आज सुबह गोली मार दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा शहर भाषण दे रहे थे। इसके दौरान उनके सीने में गोली मार दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया और वह गिर पड़े। उनके सिर पर भी चोट आई है। काफी खून भी बह गया है। तत्काल पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Former Prime Minister Shinzo Abe has been shot in the city of Nara, reports Japan's NHK. pic.twitter.com/pw4TyCdArl
— ANI (@ANI) July 8, 2022
रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने पूर्व पीएम शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस हमलावर से जानने की कोशिश कर रही है कि उसे पूर्व पीएम के गोली क्यों मारी है।
बता दें कि जापान में आगमी रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए पूर्व पीएम चुनावी अभियान में लगे हैं। इसी क्रम में पूर्व पीएम शिंजो आबे नारा शहर में एक सभा में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान एक संग्दिध ने उनसे संपर्क किया और अचानक पिस्टल निकलार उनके गोली मार दी। इसके बाद सभा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई। शिंजो आबे के गिरते ही उनके कान के पीछे से खून बहने लगा। तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी तक उनकी हालत कैसी है इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।