Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Iran Hijab: ईरान में कितना पुराना है हिजाब का इतिहास, जानें दुनिया के इन 5 देशों में क्या है नियम

ईरान में हिजाब के विरोध में क्या महिलाएं क्या पुरूष सभी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर हिजाब का इतिहास कितना पुराना है ईरान में...

Iran Hijab: ईरान में कितना पुराना है हिजाब का इतिहास, जानें दुनिया के इन 5 देशों में क्या है नियम
X

Iran Hijab: दुनिया के कई देशों में बुर्का (Burqa) और हिजाब (Hijab) को लेकर कानून बने हुए हैं, तो कई देशों में हिजाब पर प्रतिबंध (Hijab Ban) लगा दिया गया है। ईरान में हिजाब के विरोध में क्या महिलाएं क्या पुरूष सभी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ईरान में जो आज हालात बन रहे हैं, वैसे कभी 1979 में हुआ करते थे। जिसे इस्लामिक क्रांति कहा गया। ईरान में लोकतांत्रित व्यवस्था होने के बावजूद सारे फैसले सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई लेता है और उसी के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ये लोग चाहते हैं कि यहां कि मुस्लिम बच्चियां हिजाब और बुर्के में ढंकी रहें, यहां हम आपको ईरान में कितना पुराना है हिजाब का इतिहास और दुनिया के किन 5 देशों में क्या नियम बने हुए हैं...

ईरान में हिजाब को लेकर सख्त कानून बना हुआ है। कोई भी महिला यहां सार्वजनिक जगह पर बिना हिजाब के नहीं रह सकती है। साथ ही उल्लंघन करने पर सख्त सजा का प्रावधान भी है। दुनिया के 195 देशों में 57 मुस्लिम बहुल देश हैं। इनमें केवल 2 देश ईरान और अफगानिस्तान ही ऐसे हैं। जहां हिसाब पहनना अनिवार्य है। ईरान में किसी महिला ने इस कानून का उल्लघन किया तो उसे सजा दी जाती है। सजा के तौर पर 74 कोड़े मारने से लेकर 16 साल की जेल तक हो सकती है। इस सख्ती के खिलाफ ईरान में पिछले कई सालों से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। ईरान में हिजाब का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। पहले भी महिलाएं यहां अन्य देशों की तरह बिना हिजाब के आ सकती थीं। यहां राजशाही के दौरान महिलाओं को ज्यादा आजादी थी। लेकिन 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद महिलाओं को धार्मिक कट्टरवाद की गुलाम बना दिया गया।

दुनिया के इन 5 देशों में क्या है हिजाब को लेकर नियम

1. फ्रांस- 11 अप्रैल 2011 को फ्रांस सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को ढकने वाले इस्लामी नकाबों पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय देश था।

2. इटली- इटली के लोंबार्डी क्षेत्र में दिसंबर 2015 में बुर्का पर प्रतिबंध को लेकर सहमति बनी और ये जनवरी 2016 से लागू हुआ था।

3. बेल्जियम- बेल्जियम में भी पूरा चेहरा ढकने पर जुलाई 2011 में ही प्रतिबंध लगा दिया गया था।

4. नॉर्वे- नॉर्वे में जून 2018 में पारित एक कानून के तहत शिक्षण संस्थानों में चेहरा ढकने वाले कपडे पहनने पर रोक है।

5. डेनमार्क- डेनमार्क की संसद ने 2018 से पूरा चेहरा ढकने वालों के लिए जुर्माने का प्रावधान जारी कर दिया था।

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story