Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फायरिंग से घायल जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हत्यारे ने मारी थीं गोलियां

जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की आज एक भाषण के दौरान एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन अब सूत्रों के अनुसार खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो का निधन (Shinzo Abe passed away) हो गया है।

फायरिंग से घायल जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हत्यारे ने मारी थीं गोलियां
X

जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की आज एक भाषण के दौरान एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन अब सूत्रों के अनुसार खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो का निधन (Shinzo Abe passed away) हो गया है।

बता दें उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थी। हमले के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है थी। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था, इसके साथ ही उनका काफी खून बह चुका था। 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टरों को इसमें कामयाबी नहीं मिली। वही शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा गया है।

हमले के तुरंत बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस पूछताछ में संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान पुलिस के अनुसार हमलावर ने कहा कि वह शिंजो आबे को इसलिए मारना चाहता था क्योंकि वह कई बातों पर शिंजो से संतुष्ट नहीं था। संदिग्ध हत्यारे की उम्र करीब 41 साल है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया (Yamagami Tetsuya) है। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य भी रह चुका है।

वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।" श्री आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

और पढ़ें
Fauzia

Fauzia

फौज़िया, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म में मास्टर का कोर्स किया है। इस कोर्स दौरान विश्वविद्यालय में होने वाली गतिविधियों में भाग लिया। विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया हैंडल किया और बतौर कंटेंट राइटर काम किया। इसके साथ विश्वविद्यालय कि सम्मुख मैगजीन के लिए लिखा। वर्तमान समय में मैं Haribhoomi.com में लाफस्टाइल बिट पर काम कर रही हूं।


Next Story