Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इटली में यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का निधन, जानें इनके बारे में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 65 वर्षीय डेविड सासोली को साल 2009 में पहली बार यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया था। डेविड सासोली को साल 2014 में संसद के उपाध्यक्ष बनाया गया था।

इटली में यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का निधन, जानें इनके बारे में
X

इटली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली (European Parliament President David Sassoli) का निधन हो गया है। डेविड सासोली के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी आज ट्वीट करके दी है। प्रवक्ता रॉबर्टो कुइलो ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि इटली के उत्तर-पूर्वी शहर एवियानो में सोमवार देर रात 1:15 बजे डेविड सासोली का निधन हो गया है।

बता दें कि प्रवक्ता रॉबर्टो कुइलो ने एक दिन पहले एक बयान दिया था। बयान में उन्होंने कहा था कि डेविड सासोली को रोग-प्रतिरोधी प्रणाली संबंधी परेशानी के चलते इलाज के लिए 26 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुइलो ने बयान में कहा था कि रोग-प्रतिरोधी प्रणाली संबंधी गंभीर परेशानी की वजह से उन्हें अस्पताल में एटमिड करना जरूर थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 65 वर्षीय डेविड सासोली को साल 2009 में पहली बार यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया था। डेविड सासोली को साल 2014 में संसद के उपाध्यक्ष बनाया गया था। सांसदों के इस महीने के अंत में अपना नया अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मतदान करने का फैसला करने के बाद उन्होंने फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरोपीय संसद का मुख्यालय फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में है। यह यूरोपीय संघ के 45 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है और खुद को यूरोपीय लोकतंत्र का हृदय बताता है। यह यूरोपीय संघ की 7 ब्रांचों में से एक है और इसके 7 सौ से ज्यादा सदस्य हैं।

और पढ़ें
Next Story