Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Pakistan में मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं बेटियां, कब्र पर लग रहे ताले

दुनिया के कई देशों में अभी भी महिलाओं के साथ दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।

daughters are not safe even after death in pakistan locks have to be put on graves issue raised on social media
X

पाकिस्तान में मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं बेटियां। 

दुनिया (World) के कई देशों में अभी भी महिलाओं के साथ दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। ये खबर मानवता को शर्मसार करने वाली है। यहां महिलाएं मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके शवों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, जिसके चलते उनकी मौत के बाद कब्र पर भी ताले लगाने पड़ रहे हैं।

मशहूर लेखक हैरिस सुल्तान ने मामले को उठाया

पाकिस्तान (Pakistan) में मां-बाप अपनी बेटियों की मौत के बाद उनकी कब्र पर ताले लगाने को मजबूर हैं। यहां मृत महिलाओं के शव के साथ दुष्कर्म के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया (Social media) पर भी कई लोगों ने इस मामले को उठाया है, जिनमें पाकिस्तान (Pakistan) के मशहूर कार्यकर्ता और लेखक हैरिस सुल्तान (Writer Hairis Sultan) शामिल हैं। उन्होंने ट्विटर (Twitter) पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस मामले की पूरी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- Pakistan Train Fire: कराची एक्सप्रेस में लगी, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

उन्होंने 'द कर्स ऑफ गॉड, वाय आई लेफ्ट इस्लाम' नाम से एक किताब लिखी है। उस किताब में हैरिस ने लिखा है कि उन्होंने इस्लाम (Islam) क्यों छोड़ा। इस घिनौनी घटना के लिए उन्होंने इस्लाम (Islam) की कट्टरपंथी सोच और कुत्सित विचारधारा को दोषी ठहराया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने इतना कामुक, यौन कुंठित समाज बना लिया है कि लोग अब अपनी बेटियों की कब्र पर ताले लगा रहे हैं ताकि मरने के बाद उनके साथ कोई बलात्कार न कर सके। वहीं मई 2022 में कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र से एक कम उम्र की लड़की का शव निकालकर उसके साथ दुष्कर्म (rape) न कर सकें। जब आप बुर्के को बलात्कार से जोड़ते हैं, तो यह आपके पीछे-पीछे कब्र तक जाता है।

कराची के कब्रिस्तान कर्मचारी ने 48 शवों के साथ किया था रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के ट्वीट कई दूसरे यूजर्स ने भी किए हैं। साल 2011 में पाकिस्तान (Pakistan) में इसी तरह की घिनौनी वारदात को एक शख्स ने अंजाम दिया था। उस वक्त कराची (Karachi) के नजीमाबाद इलाके में कब्रिस्तान में काम करने वाले मुहम्मद रिजवान नामक कर्मचारी ने कबूल किया था कि उसने 48 महिलाओं की लाशों के साथ बलात्कार किया था। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं मई 2022 में कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र से एक कम उम्र की लड़की का शव निकालकर उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया था। ये मामला पाकिस्तान (Pakistan) के गुजरांवाला (Gujranwala) के कामाला गांव से सामने आया था। जिस दिन इस लड़की का शव दफनाया गया, उसी शाम उसके साथ इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया गया था।

और पढ़ें
Next Story