Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शादी के लिए तरसती हैं यहां की सुंदर लड़कियां, लेकिन नहीं मिलते लड़के, जानें क्या है वजह

ब्राजील (Brazil) के नोइवा (Noiva) कस्बा की लड़कियां बेहद सुंदर होती हैं। लेकिन यहां फिर भी इन लड़कियों के लिए शादी (wedding) करने को लड़के नहीं मिलते हैं। सुंदर होने पर भी अगर लड़की की शादी नहीं हो रही हो,तो जरूर मामला गहरा होता है।

Jyotish Shastra : जानें, S नाम की लडकियों की ये ख़ास बातें हर किसी को बना देती हैं इनका दिवाना
X

फाइल फोटो

ब्राजील (Brazil) के नोइवा (Noiva) कस्बा की लड़कियां बेहद सुंदर होती हैं। लेकिन यहां फिर भी इन लड़कियों के लिए शादी ( ) करने को लड़के नहीं मिलते हैं। सुंदर होने पर भी अगर लड़की की शादी नहीं हो रही हो,तो जरूर मामला गहरा होता है। लेकिन यहां तो एक साथ कई लड़कियों (Girls) के साथ ऐसा होता है। सुंदर हैं पर शादी के लिए तरस जाती हैं। ये मामला पहाड़ों से जुड़ा हुआ है। ब्राजील के नोइवा कस्बा की लडकियां बेहद सुंदर बताई जाती है,पर शादी के लिए उन्हें लाख हाथ-पैर मारने पड़ते हैं।

यहां ये माजरा किसी एक लड़की के साथ नहीं बल्कि सभी लड़कियों के साथ होता है। या तो इस जगह से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों की शादी (Marriage) नहीं हो पाई है,या वह कुछ अपने हिसाब से इसके लिए स्वयं ही जिम्मेदार हैं। बताते हैं कि इसके दो कारण है जिसके चलते यहां लड़कियां शादी के लिए तरसती हैं। पहला कारण है कि यहां लड़कियों की संख्या ज्यादा है। यहां लड़के इतनी संख्या में नहीं है जितनी संख्या में लड़कियां है इसके चलते सभी लड़कियों की शादी नहीं हो पाती है।

दूसरा कारण है कि लड़कियां शादी करने के बाद अपना कस्बा नहीं छोड़ना चाहती, शादी के बाद वह अपने पति के साथ अपने ही कस्बे में रहना चाहती हैं। इन्ही कारणों की वजह से यहां की लड़कियों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि इस गांव में करीब 600 लड़कियां हैं जो की शादी के लिए लड़कों की तलाश में हैं। यहां के लड़के काम के लिए शहरों में रह रहे हैं जबकि पूरे कस्बे की जिम्मेदारी लड़कियों के कंधों पर है। 600 लड़कियों में ज्यादातर की उम्र 20 से 35 साल के बीच है। गांव में कुछ महिलाएं शादी शुदा हैं लेकिन उनके 18 वर्ष के बेटे और उनके पति (Husband) शहर में पैसा कमाने के लिए गए हुए हैं। कस्बे की पहचान मजबूत महिला समुदाय की वजह से है।

और पढ़ें
Next Story