Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो में बड़ा आतंकी हमला, धारदार हथियारों से 60 नागरिकों की हत्या

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 60 लोगों की हत्या कर दी गई।

Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो में बड़ा आतंकी हमला, धारदार हथियारों से 60 नागरिकों की हत्या
X

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 60 लोगों की हत्या कर दी गई। खबर है कि विस्थापितों के कैंप पर आतंकियों ने निशाना बनाया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि इटुरी प्रांत में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रांत खनिजों से समृद्ध है और सशस्त्र समूह यहां खुलेआम घूमते हैं। इनसे निपटने के लिए सूबे में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। देश के अशांत इटुरी प्रांत में लोगों की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। इलाके में हिंसा के दौरान एक शख्स ने ट्वीट कर बताया कि यहां धारदार हथियारों से कम से कम 40 नागरिकों की मौत हो गई। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय विद्रोही समूह को जिम्मेदारी ठहराया जा रहा है। एक चश्मदीद ने बताया कि मैंने पहली बार रोने की आवाज सुनी। जब मैं अभी भी बिस्तर पर था। फिर कई मिनट की गोलियां चली। मैं भाग गया और मैंने मशालों और लोगों को मदद के लिए रोते हुए देखा। मुझे एहसास हुआ कि यहां कोई बड़ा हमला हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। यह जगह दिसंबर में लगभग 4 हजार लोगों के रहने की जगह थी।

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story