International Valentine Day : वैलेंटाइन डे पर विदेशों में ऐसे किया जाता है ''इजहार-ए-मोहब्बत''
वैलेंटाइन डे 2019 (Valentine Day 2019) कल 14 फरवरी (14 February) 2019 को है। क्या वैलेंटाइन-डे के दिन आप अगर अपने लाइफ पार्टनर से प्यार का इजहार कुछ अलग अंदाज में करना चाहती हैं? ऐसे में चाहें तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में किए जाने वाले इजहार-ए-मोहब्बत के अंदाज को आजमा सकती हैं। जानिए, कुछ खास इजहार-ए-मोहब्बत के तरीकों के बारे में।

वैलेंटाइन डे 2019 (Valentine Day 2019) कल 14 फरवरी (14 February) 2019 को है। क्या वैलेंटाइन-डे के दिन आप अगर अपने लाइफ पार्टनर से प्यार का इजहार कुछ अलग अंदाज में करना चाहती हैं? ऐसे में चाहें तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में किए जाने वाले इजहार-ए-मोहब्बत के अंदाज को आजमा सकती हैं। जानिए, कुछ खास इजहार-ए-मोहब्बत के तरीकों के बारे में।
कहा जाता है कि प्यार को शब्दों में बयां करने की जरूरत नहीं होती है, जताने की भी जरूरत नहीं है। जो मोहब्बत करते हैं, वे इस अहसास को खुद-ब-खुद महसूस कर लेते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं को समझ लेते हैं। लेकिन मौका खास हो तो इजहार-ए-मोहब्बत लाजिमी हो जाता है। तभी तो दुनिया भर में अलग-अलग तरीकों से अपनी मोहब्बत का इजहार करने का चलन है। ये तरीके आपको भी पसंद आ सकते हैं।
कलरफुल बीड्स, साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के जुलू कल्चर में वैलेंटाइन मनाने का रिवाज नहीं है, लेकिन वहां पर लोग अपने प्यार को जाहिर करने के लिए बीड्स का सहारा लेते हैं। बीड्स के रंग उनके मन की भावनाओं को व्यक्त करते हैं। अगर कोई लड़की किसी लड़के को पसंद करती है तो वह मोतियों की माला बनाकर अपने मन की बात कहती है। आप भी चाहें तो अपने लाइफ पार्टनर को बीड्स का बैंड गिफ्ट करके अपने प्यार को जता सकती हैं।
लव वॉक, आइसलैंड
आइसलैंड में वैलेंटाइन मनाने का तरीका बेहद अलग और अनोखा है। आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक में हर साल वैलेंटाइन-डे से पहले यानी 12 फरवरी को म्यूजियम नाइट मनाया जाता है। इस दिन सभी म्यूजियम और म्यूजिक वेन्यू आधी रात तक बिना एंट्री फी के सभी के लिए खुले होते हैं। इस दिन अमूमन लोग लव वॉक करना पसंद करते हैं। इस दिन के सेलिब्रेशन के लिए लोग मजेदार कॉस्ट्यूम पहनते हैं, प्यार भरी कविताएं और गाने गाते हैं। इसके अलावा झील के चारों तरफ कपल्स घूमते हैं और झील में तैरते हुए हंसों के सुंदर नजारे का आनंद लेते हैं। आप भी चाहें तो वैलेंटाइन-डे के दिन अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर लव वॉक के लिए जा सकती हैं।
चॉकलेट लव, जापान
जापान में चॉकलेट के जरिए प्यार का इजहार किया जाता है। वहां पर महिलाएं वैलेंटाइन के दिन ट्रेडिशनल तरीके से घर पर चॉकलेट बनाकर कई पुरुषों को देती हैं। लेकिन सिर्फ एक खास पुरुष ही महिला द्वारा एक विशेष तरह की चॉकलेट हासिल करता है और एक महीने बाद वह पुरुष उस चॉकलेट के साथ महिला को एक अन्य उपहार भी देता है। इस तरह चॉकलेट लेने-देने से उनके प्यार भरे रिश्ते में मिठास घोलती है। आप भी वैलेंटाइन-डे पर चॉकलेट के जरिए अपने प्यार का इजहार करें और रिश्ते को मधुर बनाएं।
सबके साथ सेलिब्रेशन, मैक्सिको
मैक्सिको में प्यार सिर्फ कपल्स के बीच ही जाहिर नहीं किया जाता बल्कि लोग एक कम्युनिटी की तरह अपना प्यार व्यक्त करते हैं। इस खास दिन लोग छुट्टी मनाते हैं। पुरुष महिलाओं के लिए कैंडी, गुब्बारे खरीदते हैं, वहीं महिलाएं अपने दोस्तों, पड़ोसियों के लिए टेस्टी डिशेज बनाती हैं। इस तरह सब मिलकर प्यार के दिन को मनाते हैं। अगर आप ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं तो वैलेंटाइन-डे को मैक्सिको के अंदाज में मनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Valentine Day 2019 know how to celebrate Valentine Day International Valentine Day Happy Valentine Day Happy Valentine Day 2019 Valentine Day valentine day week valentine day 2019 valentine day list 2019 valentine day week list 2019 valentine day images valentine day gift valentine day quotes valentine day date valentine day images with quotes valentine day shayari valentine day status valentine day message valentine day pic वैलेंटाइन डे वैलेंटाइन डे कब �