नेवी को मिली दुनिया की सबसे घातक सबमरीन INS कलवरी, चीन-पाक को चटाएगी धूल
इसका निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना मेक इन इंडिया के तहत हुआ है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2017 11:06 AM GMT Last Updated On: 22 Sep 2017 11:06 AM GMT
चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत को दुनिया की सबसे घातक मिसाइल मिल गई है। गुरूवार को मझगांव डॉक शिपब्युल्डर्स लिमिटेड ने नौसेना को स्पॉर्कीन क्लास की सबमरीन कलवरी दे दी है।
इस सबमरीन की खास बात ये है कि इसका निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना मेक इन इंडिया के तहत हुआ है। बहुत जल्द इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय सबमरीन ऑपरेशंस के 50वें साल को गोल्डेन जुबली के तौर पर मनाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: UN में भारत ने पाक को लताड़ा, कहा- टेररिस्तान, कश्मीर हमारा
इसके लिए फ्रांस डीसीएनएस और एमडीएल के बीच अक्टूबर 2005 तकनीकी साझेदारी के लिए करार भी हुआ था। कलवरी के बारे में खास बात ये है कि इसे इसका नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम पर रखा गया है।
कलवरी को सेवामुक्त होने के बाद फिर से अवतरित किया गया है। गौरतलब है कि पहली कलवरी 8 दिसंबर 1967 को भारत में शामिल हुई थी। इसने भारतीय नौसेना को 30 साल तक अपनी सेवा दी और 31 मार्च 1996 में सेवामुक्त हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story