वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष के लिए ये एक नाम रेस में आगे, राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी करती हैं पसंद
पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई वर्ल्ड बैंक की अध्यक्ष बन सकती हैं। इसके लेकर व्हाइट हाउस की सिलेक्शन कमेटी नाम का ऐलान करेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Jan 2019 3:47 PM GMT
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। खबर है कि पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई के नाम पर मुहर लग सकती है। इस नाम का ऐलान व्हाइट हाउस से होना है और नूई को राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप काफी पसंद करती हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स, अमेरिकी में व्हाइट हाउस इस पोस्ट के लिए नए नाम पर विचार कर रहा है। जिसमें इंदिरा नूई का नाम रेस में सबसे आगे है।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने पद छोड़ने के लिए कहा था। जिसके बाद नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। फरवरी तक किम अपना पद छोड़ देंगे।
इस नाम पर इसलिए भी मुहर लग सकती है क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने नूई को प्रशासनिक सहयोगी बताया था और सिलेक्शन कमेटी में इवांका भी हैं। इंदिरा नूई व्यापार में काफी अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
इतना ही नहीं ट्रंप को अपने आर्थिक एजेंडे को लागू करने में नूई ने उनकी मदद की थी। उस समय वो ट्रंप के स्ट्रेटेजिक एंड पॉलिसी फोरम में भी थी। इस वजह से भी ट्रंप उनके नाम पर सहमति जता सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story