Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

न्यू गिनी में इंडोनेशियाई सेना का प्लेन क्रैश, 13 की मौत

विमान में तीन पायलट और 10 अन्य सैनिक सवार थे।

न्यू गिनी में इंडोनेशियाई सेना का प्लेन क्रैश, 13 की मौत
X
पापुआ. न्यू गिनी के पापुआ में इंडोनेशियाई सेना का एक मालवाहक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। यह विमान खाद्य सामग्री लेकर तिमिका से वमेना जा रहा था, इसी दौरान ये पापुआ प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वायु सेना के प्रमुख आगुस सुप्रियातना ने बताया कि इंडोनेशियाई सेना के मालवाहक विमान हरक्यूलिस सी-130 ने सुबह उड़ान भरी थी। दुर्घटना से विमान में सवार सभी 13 लोगों के मरने की खबर है। विमान का मलबा काफी दूर तक पाया गया है। इस मामले में खराब मौसम के कारण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का संदेह है। विमान में तीन पायलट और 10 अन्य सैनिक सवार बताए गए हैं। इंडोनेशियाई सेना के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।
न्यू गिनी में भूकंप-
बताया जा रहा है कि न्यू गिनी में 7.9 तीव्रता का भूकंप भी आया है और सुनामी के खतरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पापुआ में इंडोनेशियाई मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के प्लेन के क्रैश में 3 पायलट समेत सभी 13 लोगों की मौत हुई है। इस प्लेन ने पापुआ प्रॉविंस की टिमिका सिटी से उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिंग से महज 4 मिनट पहले दूरदराज के पहाड़ी इलाके में ये गिर गया। प्लेन में 8 टेक्नीशियंस, एक नेवीगेटर थे।
लैंडिंग के 4 मिनट पहले गिरा प्लेन-
हर्क्यूलिस C-130 प्लेन ने पापुआ की टिमिका सिटी से उड़ान भरी थी। इसमें 12 क्रू और एक आर्मी पर्सनल था। लैंडिंग के कुछ देर पहले ही एयरक्राफ्ट एक पहाड़ी इलाके में गिर गया। एयरफोर्स चीफ आगुस सुप्रियात्ना के मुताबिक, 'ऑपरेटर ने लोकल टाइम के अनुसार सुबह 6:09 बजे प्लेन से कॉन्टैक्ट खो दिया।' प्लेन को लोकल टाइम के मुताबिक सुबह 6:13 बजे लैंड करना था। उसमें 3 पायलट, 8 टेक्नीशियंस, एक नेवीगेटर और एक मिलिट्री अफसर सवार थे।' प्लेन से खाना और सीमेंट ले जाया जा रहा था।'
बदलता रहता है पापुआ का मौसम-
गौरतलब है कि पापुआ 'इलाके का मौसम बदलता रहता है' सुप्रियात्ना के मुताबिक, 'जिस इलाके में क्रैश हुआ है, वहां के मौसम को अचानक बदलने वाला माना जाता है। हालांकि बचाव दल जल्द ही प्लेन के मलबे के पास पहुंच गया था। एयरफोर्स के मुताबिक, सभी 13 बॉडी को बरामद कर लिया गया है। एक टीम मौके पर जांच कर रही है।
होते रहे हैं डोनेशियन मिलिट्री में एक्सीडेंट-
बता दें कि डोनेशियन मिलिट्री में एक्सीडेंट होते रहे हैं। इंडोनेशियन मिलिट्री में काफी एक्सीडेंट्स होते रहे हैं। इसी साल नवंबर में बोर्नियो में आर्मी का एक हैलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें 3 लोग मारे गए थे। वहीं जुलाई में मिलिट्री चॉपर के एक्सीडेंट में 3 की मौत हुई थी। मार्च 2016 में सेंट्रल इंडोनेशिया के सुलावासी में एक मिलिट्री हैलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते गिर गया। इसमें 12 की जानें गई थीं। एक और सबसे भयानक हादसा जून, 2015 में हुआ था जब हर्क्यूलिस C-130 प्लेन एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया था जिसमें 142 लोगों की मौत हुई थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story