इंडोनेशिया / सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 281 हुई, हजारों लोग घायल
इंडोनेशिया (Indonesia) में सुनामी (Tsunami) ने भयंकर तबाही मचा दी है। यहां ज्वालामुखी फटने से तूफानी लहरों से हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Dec 2018 9:09 AM GMT
इंडोनेशिया (Indonesia) में सुनामी (Tsunami) ने भयंकर तबाही मचा दी है। यहां ज्वालामुखी फटने से तूफानी लहरों से हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 281 पहुंच गई है तो वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
The death toll from a volcano-triggered #tsunami in #Indonesia has risen to 281, with more than 1,000 people injured, reports AFP (file pic) pic.twitter.com/71DB086erU
— ANI (@ANI) December 24, 2018
बता दें कि क्रेकाटोआ में ज्वालामुखी फटने के बाद यह भयंकर तबाही मची है। कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने कहा कि मृतकों की संख्या और नुकसान दोनों में बढ़ोतरी होगी। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।
इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के एक नेता ने ट्वीट कर लिखा कि इंडोनेशिया में सुनामी से अकल्पनीय तबाही। 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 1 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। हम सलामती की दुआ कर रहे हैं। अमेरिका आपके साथ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- indonesia tsunami indonesia indonesia death toll 281 killed in Indonesia Volcano burst in Indonesia tsunami in Indonesia Disaster Mitigation Agency indonesia quake quake Earthquake indonesia tsunami news इंडोनेशिया इंडोनेशिया सुनामी सुनामी इंडोनेशिया में भूकंप इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा 281 लोगों की सुनामी से �
Next Story