इंडोनेशिया: लोमबोक आईलैंड में भूकंप में अब तक 91 लोगों की मौत, सुनामी की चेतावनी रद्द
इंडोनेशिया में रविवार शाम भारतीय समयानुसार 5.16 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दर्ज की गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Aug 2018 8:01 AM GMT
इंडोनेशिया के लोमबोक आईलैंड में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस प्राकृतिक घटना में अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
Indonesia quake kills 82, hundreds injured: AFP
— ANI (@ANI) August 5, 2018
बता दें कि भारतीय समयानुसार 5 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दर्ज की गई है। तेज तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
लेकिन बाद में सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया है। द्वीप लोमबोक में रविवार को भूकंप का एक तगड़ा झटका महसूस किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story