इंडोनेशिया में फिर से भूकंप के झटके, सुंबा द्वीप में 5.9 तीव्रता
इंडोनेशिया के सुंबा द्वीप के दक्षिणी तट पर मंगलवार सुबह में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (एसजीएस) ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Oct 2018 9:08 AM GMT
इंडोनेशिया के सुंबा द्वीप के दक्षिणी तट पर मंगलवार सुबह में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (एसजीएस) ने यह जानकारी दी।
भूकंप का केन्द्र सुंबा से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर जमीन से 10 किलोमीटर की नीचे गहराई में केंद्रित था। सुंबा द्वीप में करीब 750,000 लोग रहते हैं।
ये भी पढ़ें - Gandhi Jayanti 2018 : किसानों को दिल्ली में नो एंट्री, राजघाट से संसद तक निकालेंगे विरोध मार्च, बॉर्डर सील
सुंबा सुलावेसी द्वीप के 1,600 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सुलावेसी में शुक्रवार को भूकंप और सूनामी आने से 844 से अधिक लोग मारे गए।
इंडोनेशिया में आए सुनामी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विनाशकारी आपदा में जिन लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है, उन्हें खोजने के लिए अभियान जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story