Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि से पूरे दक्षिण एशिया को फायदा

सुधार की रफ्तार बरकरार रहे तो भारतीय अर्थव्यवस्था में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने क्षमता है।

भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि से पूरे दक्षिण एशिया को फायदा
X

वाशिंगटन. विश्वबैंक के अनुसार भारत की मजबूत वृद्धि से दक्षिण एशिया विश्व में सबसे तेजी से विकास करने वाला क्षेत्र बन जाएगा। इस क्षेत्र की विकास दर 2016 में 7.1 प्रतिशत रहेगी जो सामान्य रूप से बढ़कर 2017 में 7.3 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें: केंद्र ने राज्यों से कहा- पूंजी व्यय और निवेश बढ़ाएं

विश्वबैंक ने दक्षिण एशिया पर केंद्रित अपनी छमाही रपट 'साउथ एशिया इकोनामिक फोकस' के ताजा संस्करण में कहा गया है कि इस क्षेत्र में अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत पूरे क्षेत्र की गति तय करेगा। इसमें कहा गया है कि निवेश अनुकूल माहौल, कंपनियों के कारोबार की बेहतर वित्तीय स्थिति, मजबूत निजी निवेश और आधारभूत ढांचे पर बढ़ते खर्च के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि वित्तीय वर्ष 2016 में 7.5 प्रतिशत और 2017 में बढ़कर 7.7 प्रतिशत होने की संभावना है।
35 सालों से वृद्धि दर 6.5 फीसदी
वित्त मंत्री अरुण जेटली के, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका यात्रा पर आने से पहले सुब्रमण्यम ने कहा, 'यह ध्यान देने योग्य है कि भारत पिछले 35 साल से 6 से 6.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज करता रहा है।' उन्होंने कहा, 'यह भारत को सबसे तेज वृद्धि दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्थाओं, लोकतांत्रिक देशों और गैर-पेट्रोलियम देशों में शामिल करेगा-इसलिए भारत का आर्थिक बदलाव काफी अच्छा है।'
भारत तेज वृद्धि दर्ज कर सकता है
सुधार की रफ्तार बरकरार रहे तो भारतीय अर्थव्यवस्था में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने क्षमता है। यह बात मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने कही। सुब्रमण्यम ने वाशिंगटन में एक समारोह में कहा, 'कोई संदेह नहीं है कि भारत को विश्व की प्रमुख शक्ति बनने के लिए बेहद तेजी से वृद्धि दर्ज करने की जरूरत है।'
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story