विदेश में भारतीयों ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, देखिए आकर्षक तस्वीरें
विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में शनिवार को भारत का 70वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया तथा भारतीय लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Jan 2019 11:14 PM GMT
विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में शनिवार को भारत का 70वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया तथा भारतीय लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रूस की राजधानी मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में 500 से अधिक भारतीय, भारतीय मूल के लोग और रूसी नागरिक शामिल हुए।
रूस में भारत के राजदूत वेंकटेश वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। राजदूत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्र के नाम संदेश को पढ़ा।
इस मौके पर रूस में व्यापक रूप से प्रसारित होने वाले अखबार ‘रासिसकाया गजेटा' ने भारतीय दूतावास के सहयोग के साथ भारत पर एक विशेष संस्करण निकाला।
चीन की राजधानी बीजिंग में भारतवंशी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भारतीय दूतावास में गणतंत्र दिवस मनाया। चीन में भारत के नये राजदूत विक्रम मिस्री ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा।
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने वाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story