महिला नौसेना अधिकारी ने तूफान को चीरते हुए ऐसे बचाई साथियों की जान, देखें वीडियो
प्रशांत महासागर के फॉकलैंड द्वीप समूह के रास्ते पर तूफान आ गया लेकिन भारतीय महिला नौसेना अधिकारियों ने बड़ी बहादुरी से काम किया और तूफान में भी खुद को नहीं रुकने दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Jan 2018 10:23 AM GMT
भारतीया नौसेना के मुताबिक भारत की 6 महिला नौसेना अधिकारी महासागर सेलिंग नोड के प्रशिक्षण में नौकायन पोत 'आईएनएसवी तारिणी' पर सवार थीं।
तभी अचानक प्रशांत महासागर के फॉकलैंड द्वीप समूह के रास्ते पर तूफान आ गया लेकिन भारतीय महिला नौसेना अधिकारियों ने बड़ी बहादुरी से काम किया और तूफान में भी खुद को नहीं रुकने दिया।
यह भी पढ़ें - आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का साथ देगा पाकिस्तान
आपको बता दें कि 'आईएनएसवी तारिणी' भारतीय नौसेना का नया नौकायन पोत है, जिसे भारतीय नौसेना में पिछले साल फरवरी में शामिल किया गया था, जो आईएनएसवी महादेवी श्रेणी का है।
आईएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा है तथा भारतीय नौसेना की 'मेक इन इंडिया' पहल की तर्ज पर गोवा के दिवार में एक्वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड में बना है।
#WATCH: 6 women naval officers on INSV Tarini, trained at Ocean Sailing Node, brave their way through a storm in the Pacific Ocean while on the way to Falkland Islands (08.01.2018) (Source: Indian Navy) pic.twitter.com/j3uAm7b8bS
— ANI (@ANI) January 11, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story