जानिए वो 59 देश, जहां भारतीयों के लिए नहीं लगता कोई वीजा
एक ग्लोबल फाइनेंस एडवाइजरी फर्म ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर उन देशों की लिस्टिंग की है, जिनके पासपोर्ट सबसे पावरफुल हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 13 Sep 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पासपोर्ट रखने वाले भारतीयों को शायद यह पता न हो कि दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां वे बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। भारत सरकार इस बात की इजाजत देती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों में बिना वीजाके ट्रैवल कर सकते हैं। इनमें से कुछ देशों में आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी है।
एक ग्लोबल फाइनेंस एडवाइजरी फर्म ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर उन देशों की लिस्टिंग की है, जिनके पासपोर्ट सबसे पावरफुल हैं। ऐसे देश दूसरे देशों में बिना वीजा के अपने नागरिकों को घूमने की इजाजत देते हैं। इनमें सबसे पावरफुल पासपोर्ट स्वीडन का है, जो अपने नागरिकों को 174 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल करने की इजाजत देता है। लेकिन दुनिया के सिर्फ 59 देश ऐसे हैं, जहां इंडियन पासपोर्ट होल्डर बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत से काफी पीछे हैं।
इन देशों में वीजा नहीं
भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कुक आइलैंड, डोमनिक, अल सल्वाडोर,ग्रेनेडा, हांगकांग, जमैका, माइक्रोनेशिया, नेपाल, नेऊ, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विन्सेट एंड द ग्रेनाडाइन्स, समाओ, सेशेल्स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, टर्क्स एंड काइकोस, वनुआटू।
यहां वीजा ऑन अराइवल
कम्बोडिया, केप वर्डे, कोमरोस, इक्वाडोर, इथोपिया, फिजी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, केन्या, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, पलाउ, थाईलैंड, टुवालू, युगांडा। मात्र 10 दिन में बनता है पासपोर्ट भारत में पासपोर्ट बनवाने के लिए मात्र 10 दिन लगते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पिछले साल शुरू हो चुकी है। इसके लिए डॉक्युमेंट्स की लिस्टिंग करना भी जरूरी नहीं है। अपने डॉक्युमेंट्स आवदेक ऑनलाइन समिट कर सकता है। आवेदन करते ही आपको अगले 3 दिनों में अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया होने के ठीक 7 दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। यानी कुल मिलाकर सिर्फ 10 दिनों में आपका पासपोर्ट आपके पास आ सकता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, स्वीडन में एक घंटे में बनता है पासपोर्ट -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story