श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ने RAW पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर उनकी हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है।
मैत्रीपाला सिरीसेना ने कहा कि भारत की जासूसी एजेंसी उनकी हत्या करने की साजिश रच रही है। हालांकि मैत्रीपाला सिरीसेना ने ये भी कहा कि हो सकता हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में कोई जानकारी न हो।
एक सूत्र ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा जब राष्ट्रपति ने ये बात कही तब हम सब चौंक गए थे।
मैत्रीपाला सिरीसेना ने का ये बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और श्रीलंका के बीच इसी हफ्ते दिल्ली में एक द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है।
ये दूसरी बार है जब श्रीलंका ने भारत पर इस तरह का आरोप लगाया है। इससे पहले साल 2015 में अपनी हार के बाद पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शासन में बदलाव के लिए आर एंड एडब्ल्यू को जिम्मेदार ठहराया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- sri lankan president maithripala sirisena conspiracy to kill maithripala sirisena sri lankan president assisanation indian intelligence agency research analysis wing raw conspiracy spy agency narendra modi pm modi india sri lanka bilateral talks hindi news breaking news india news श्रीलंका राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना मैत्रीपाला सिरीसेना की हत्या की साजिश