ब्रिटेन: स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के अधिकारी को नियुक्त किया गया आतंकवाद निरोधक प्रमुख
ब्रिटेन में स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के अधिकारी नील बसु को आज देश का आतंकवाद निरोधक प्रमुख नियुक्त किया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 March 2018 7:59 AM GMT
ब्रिटेन में स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के अधिकारी नील बसु को आज देश का आतंकवाद निरोधक प्रमुख नियुक्त किया गया। ब्रिटेन में इस जिम्मेदारी को कई लोग ब्रिटिश पुलिस में सबसे कठिन मानते हैं।
ये भी पढ़ें- CBI करेगी ‘धनुष' के लिए चीनी उत्पाद की आपूर्ति के मामले की जांच
New Assistant Commissioner for Counter Terrorism https://t.co/OOJ9x4kOC7 pic.twitter.com/mGsVdF7CP4
— Metropolitan Police (@metpoliceuk) March 5, 2018
49 वर्षीय बसु वर्तमान में मेट्रोपालिटन पुलिस के उप सहायक कमिश्नर हैं। उन्हें विशेष अभियान के लिए सहायक कमिश्नर पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वह बल के ‘नेशनल लीड फॉर काउंटर टेररिज्म' और मेट्रोपालिटन पुलिस के विशेष अभियान के प्रमुख होंगे।
वह मार्क राउली का स्थान लेंगे जो 21 मार्च को इस्तीफा देने वाले हैं।
बसु एशिया मूल के पहले अधिकारी हैं जिन्हें इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है। बसु के पिता भारतीय मूल के हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story