नेताजी के अवशेषों को वापस लाने में मदद करने को राजी ब्रिटेन के भारतीय मूल के सांसद
ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसदों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेषों को तोक्यो से वापस लाने में भारत का सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। भारतीय मूल के एक ब्रिटिश सांसद ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Sep 2018 7:11 AM GMT
ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसदों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेषों को तोक्यो से वापस लाने में भारत का सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। भारतीय मूल के एक ब्रिटिश सांसद ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।
ब्रिटेन की संसद में 20 से ज्यादा भारतीय मूल के सांसद हैं।
प्रवासी पत्रकार आशीष रे द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘लेड टू रेस्ट: द कन्ट्रोवर्सी ओवर सुभाष चंद्र बोस डेथ' पर नेहरू सेंटर में चर्चा के दौरान कीथ वाज ने कहा, “यह बहुत आवश्यक है कि हम भारत तक अवशेषों को पहुंचाने के महत्व को समझते हैं जो उनकी असल जगह है।”
बोस की जीवनी के लेखक मिहिर बोस के एक सवाल का जवाब देते हुए वाज ने कहा कि भारतीय मूल के सांसद नेताजी के अवशेष तोक्यो से वापस लाने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए खुशी-खुशी तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तरह के हस्तक्षेप के लिए आग्रह दिल्ली की तरफ से किया जाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story