कार से तीन लड़कों को कुचलने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को 13 साल की जेल
ब्रिटेन में शराब के नशे में कार से तीन किशोरों को कुचल कर मार डालने के जुर्म में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को13 साल की सजा सुनाई गई है।

ब्रिटेन में शराब के नशे में कार से तीन किशोरों को कुचल कर मार डालने के जुर्म में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को13 साल की सजा सुनाई गई है।
ये भी पढ़ें- बंगाल जल रहा और ममता दिल्ली में राजनीति कर रहीं: प्रकाश जावड़ेकर
घटना के वक्त मरहूम लड़के लंदन में जन्मदिन की पार्टी में शिरकत करने जा रहे थे।
मृतकों के परिवारों ने सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेल भेजना उनके बच्चों के जीवन का अपमान है। जयनेश चुडास्मा(28) ने स्वीकार किया है कि 26 जनवरी को उसने अधिक शराब पीकर वाहन चलाया था और उसी दिन उसने वेस्ट लंदन में हेयस पर एक बस स्टॉप के पास लड़कों के समूह को टक्कर मार दी थी।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चूडास्मा को खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर तीन किशोरों की जान लेने का दोषी पाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App