रूस में बजा बिहार का डंका, पुतिन की पार्टी से विधायक बना पटना का डॉक्टर, जाने कौन है अभय कुमार सिंह
रूस में भारतीय मूल के डॉक्टर अभय कुमार सिंह रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की ''यूनाइटेड रशा'' पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनाए गए हैं।

रूस में भारतीय मूल के अभय कुमार सिंह को डेप्यूतात बनाया गया है। बता दे कि रूस में डेप्यूतात का वही पद है, जो भारत में किसी विधायक का होता है। आपको बता दे कि डेप्यूतात बनाए गए अभय कुमार सिंह मूल रूप से बिहार में पटना के रहने वाले है।
गौरतलब है कि अभय कुमार रूस की कुर्स्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात बनाए गए हैं। बता दे कि कुर्स्क का रूस के इतिहास में एक विशेष स्थान है। कुर्स्क वही प्रांत है जहां एडोल्फ हिटलर की सेना को हार का सामना करना पड़ा था।
बता दे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की 'यूनाइटेड रशा' पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर अभय कुमार सिंह विधायक बनाए गए हैं। अभय सिंह का कहना है कि वह राष्ट्रपति पुतिन से काफी प्रभावित थे।
और राष्ट्रपति पुतिन ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था। आपको बता दें कि 'यूनाइटेड रशा' रूस की सत्ताधारी पार्टी है, जिसने हाल के आम चुनावों में देश की संसद (दूमा) में 75 फ़ीसदी सांसद भेजे हैं। वहीं पुतिन पिछले 18 साल से सत्ता में हैं।
कौन है अभय कुमार सिंह
- अभय कुमार सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था।
- अभय 1919 में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रूस आए थे।
- पढ़ाई पूरी करने के बाद अभय वापिस पटना लौट आए और वहां पर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी।
- अभय ने रजिस्ट्रेशन के बाद रूस में दवाइयों का बिजनेस शुरू कर दिया।
- अभय फिलहाल रियल स्टेट में भी बिजनेस करते हैं, और उनके पास रूस में कई शॉपिंग मॉल्स भी हैं।
- अभय ने अक्टूबर 2017 में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कुर्स्क विधानसभा से चुनाव जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App