जेंडर चेंज कराना नाविक को पड़ा भारी, भारतीय नौसेना ने उठाया ये सख्त कदम
मनीष विशाखापटनम में एक नौसेना केंद्र में तैनात थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Oct 2017 10:48 AM GMT
भारतीय नौसेना ने एक नाविक को सिर्फ इसलिए बर्खास्त कर दिया क्योंकि उसने सेक्स चेंज करवाया था। नाविक मनीष गिरी मे अपनी छुट्टी के दौरान अगस्त में सेक्स चेंज सर्जरी कराई थी।
भारतीय नौसेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मनीष ने सेक्स चेंज अपनी मर्जी से किया था और इसे बदला नहीं जा सकता। मनीष विशाखापटनम में एक नौसेना केंद्र में तैनात थे।
भारतीय नौसाना के अनुसार मनीष को नौसेना के नियमों के अनुसार बर्खास्त कर दिया गया है। नौसेना के मुताबिक एक नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है क्योंकि जब मनीष भर्ती हुए थे तब उनका जेंडर कुछ और था।
नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना सर्विसेज के नियमों के अनुसार बदलती लैंगिक स्थिति के कारण नाविकों को सेवा जारी रखने की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि नौसेना में बतौर नाविक सिर्फ पुरूषों की भर्ती होती आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story