सुषमा स्वराज ने दिखाई दरियादिली, भारत के दूल्हे संग कराई पाकिस्तानी दुल्हन की शादी
सुषमा स्वराज ने विदेश में फंसा कोई भी भारतीय नागरिक हो या इलाज के लिए इंडिया आने के इच्छुक विदेशी नागरिक हों उन्होंने मुसिबत में सबका साथ दिया है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी दरियादिली और दूसरों की मदद करने के लिए काफी मशहूर हैं। सुषमा स्वराज ने कई बार मुसीबत में फंसे लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बता दें कि सुषमा स्वराज ने विदेश में फंसा कोई भी भारतीय नागरिक हो या इलाज के लिए इंडिया आने के इच्छुक विदेशी नागरिक हों उन्होंने मुसिबत में सबका साथ दिया है। इसी दरियादिली के कारण उन्होंने हर बार लोगों का दिल जीत लिया।
लेकिन इस बार सुषमा स्वारज ने दरियादिली दिखाते हुए दो प्यार करने वालों को हमेशा के लिए एक कर दिया। दरअसल यह प्यार करने वाले ओर कहीं के नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान के हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंपोर में सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर आतंकियों ने दागा ग्रेनेड, एक घायल
सुषमा स्वराज ने इन दोनों कपल की शादी करवाने में बड़ी मदद की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लखनऊ के रहने वाले 27 वर्षीय नाकी अली खान की शादी पाकिस्तान की सबाहत फातिमा से होनी थी।
इन दोनों की मंगनी हुए दो साल हो चुके थे, दुल्हन पाकिस्तान की है तो वीजा के चलते उन्हें शादी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Dear Mam @SushmaSwaraj I really need your help, I beg please help me by providing Indian visa for my wedding function. Give the response
— Sabahat Fatima (@SabahatFatima12) November 5, 2017
ऐसे में सबाहत फातिमा ने ट्वीटर के जरिए 5 नवंबर 2017 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद के लिए गुहार लगाई ताकि उसे शादी के लिए इंडियन वीजा मिल सके। विदेश मंत्री ने सबाहत फातिमा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि हम आपको वीजा जरूर देंगे। आप भारत की बहू के रूप में आ रही है।
Mam thanks a lot from the bottom of my heart, I really always be thankful , you gave me the best gift of my life.
— Sabahat Fatima (@SabahatFatima12) November 20, 2017
आखिरकार यूपी की राजधानी लखनऊ ने दोनों की शादी बीते शुक्रवार को हो गई। शादी के बाद खुशी जाहिर करते हुए सबाहत ने ट्वीट कहा कि मैम दिल से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मुझे जीवन का सबसे अच्छा उपहार दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App