LOC पर फायरिंग का भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान ने जून महीने में संघर्षविराम उल्लंघन की 23 घटनाओं को अंजाम दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 July 2017 12:11 PM GMT
पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को संघर्ष विराम को तोड़कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप चौकियों और बस्तियों को निशाना बनाया। फायरिंग के दौरान भारतीय सेना का एक जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई साथ ही उसकी तीन बेटियां भी घायल हो गई।
भारतीय सैनिको ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए 7 पाकिस्तानी सैनिको और नागरिकों को मारा, इसमें 16 घायल भी हुए। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि भारत के लिए हुए बदले में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और एक दर्जन से ज्यादा नागरिक घायल हैं। इसमे दो पाक सैनिक मारे गए हैं और 7 पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिको ने उनकी पोस्ट पर हमला किया। उल्लेखनीय है कि जो भी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं वो नियंत्रण रेखा पर तैनात 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट से हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जून महीने में संघर्षविराम उल्लंघन की 23 घटनाओं को अंजाम दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story