Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

नागा उग्रवादी संगठन पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार सीमा में घुसकर ढेर किए उग्रवादी

इंडियन आर्मी के इस ऑपरेशन में नागा विद्रोहियों को निशाना बनाया गया है।

नागा उग्रवादी संगठन पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार सीमा में घुसकर ढेर किए उग्रवादी
X
इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। इस ऑपरेशन में नागा विद्रोहियों को निशाना बनाया गया है। आर्मी सूत्रों के मुताबिक इंडो-म्यांमार सीमा पर नागा विद्रोहियों के कैंप उड़ा दिए गए हैं।
इंडियन आर्मी का यह ऑपरेशन इंडो-म्यांमार बॉर्डर स्थित लंगखू गांव में सुबह 4.45 बजे शुरू किया गया। कई नागा विद्रोहियों के मारे जाने की भी खबर है। बता दें कि सीमा पर नागा उग्रवादी काफी लंबे समय से आतंक मचाए हुए थे।
भारतीय सेना के पूर्वी कमांड ने साफ किया है कि इस ऑपरेशन में कोई भारतीय सैनिक हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, एनएससीएन (के) के उग्रवादियों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई के मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना ने इससे पहले जून 2015 में म्यांमार की सीमा में घुसकर 15 उग्रवादियों को ढेर कर दिया था। भारतीय सेना को यह ऑपरेशन उस समय शुरू करना पड़ा था, जब मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story