काबुल: आतंकियों ने 3 लोगों को अगवा कर की हत्या, भारतीय युवक शामिल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपहृत तीन विदेशी नागरिकों की अज्ञात बंदूकधारियों ने आज हत्या कर दी। मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपहृत तीन विदेशी नागरिकों की अज्ञात बंदूकधारियों ने आज हत्या कर दी। मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
स्थानीय मीडिया तोलो न्यूज की खबर में कहा गया है कि आज सुबह एक भारतीय, एक मलेशियाई और एक मकदूनियाई नागरिक का अपहरण कर लिया गया।
ये भी पढ़ें - मराठा आरक्षणः बैठक के बाद समर्थन में उतरे CM फडणवीस, कही ये बड़ी बात
जिसके बाद में उनका शव काबुल प्रांत के मुसाही जिले में मिला। उनका अपहरण काबुल के पीडी9 इलाके से किया गया था। खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन इस संबंध में विस्तार से नहीं बताया है।
यह माना जा रहा है कि ये लोग साजो सामान मुहैया कराने वाली एक कंपनी में काम करते थे । इस घटना की किसी भी समूह ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App