रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 2047 तक देश को बनाएंगे 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत', जानें फिर सीडीएस बिपिन रावत ने क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को कभी शस्त्रों का सबसे बड़ा आयतक माना जाता था, लेकिन हम देश को इस क्षेत्र में सबसे बड़ा निर्यातक बनाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के डीआरडीओ भवन में रक्षा मंत्रालय के 'आजादी का 75 अमृत महोत्सव' से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जहां भारत की मौजूदा सैन्य क्षमता पर प्रकाश डाला, वहीं भविष्य की तैयारियों पर भी विचार साझा किए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2047 तक हमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत', समृद्ध, आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी भारत बनाना है, जो किसी अन्य देश पर हमला तो नहीं करेगा, लेकिन हमले की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम 75 साल पहले आजादी पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आज आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद ही सौभाग्य का श्रण बताते हुए कहा कि हमें भारत को सैन्य क्षमता में आगे लेकर जाना है।
By 2047 we have to build 'Ek Bharat, Shrestha Bharat', prosperous, self-reliant, self-respecting India: Rajnath Singh
— ANI Digital (@ani_digital) August 13, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/KKasNPqUWo pic.twitter.com/wXTOYuBs9U
उन्होंने कहा कि किसी वक्त भारत शस्त्रों का सबसे ज्यादा आयात करने वाला देश माना जाता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें भारत को आयतक नहीं, बल्कि शस्त्रों का निर्यातक देश बनाना चाहते हैं। उन्होंने सभी को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के लिए बधाई दी।
रक्षा मंत्री ने इस मौके पर भारतीय सेना की टीम के पर्वतीय अभियान को हरी झंडी भी दिखाई। कार्यक्रम में मौजूद सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि हम अपनी सैनिक कार्रवाई की प्रक्रिया में जिस प्रकार का बदलाव लाने जा रहे हैं, उससे भविष्य में हमारी शक्ति और ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारे सामने अभी भी कई चुनौतियां बाकी हैं, लेकिन शस्त्र बल इनसे निपटने के लिए तैयार है।