विशाखापट्टनम: ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सिलेरू नदी में नाव पलटी, 8 लोग लापता, एक शव बरामद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विशाखापट्टनम के एसपी बीवी कृष्णा राव ने कहा कि नाव ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास सिलेरू नदी में पलटी है।

X
विशाखापट्टनम में आज सिलेरू नदी में एक नाव पलट गई। नवा में सवार आठ लोग लापता हो गए। हादसे की जानकारी होते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। खोज और बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विशाखापट्टनम के एसपी बीवी कृष्णा राव ने कहा कि नाव ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास सिलेरू नदी में पलटी है। यह एरिया चित्रकोंडा पुलिस थाने की सीमा में आता है।
आठ लोग लापता है। उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया गया है। एक शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने नहीं आई है।
अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..
Next Story