Viral Video: ऑस्ट्रिया के वियना में आतंकी अटैक का वीडियो आया सामने, दिलाई 2008 मुंबई हमले की याद
Viral Video: ऑस्ट्रिया के वियना में आतंकी हमला हुआ है। जो देखने में बिल्कुल मुंबई हमले की तरह लग रहा है। इसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Viral Video: ऑस्ट्रिया के वियना में आतंकी हमला हुआ है। जो देखने में बिल्कुल मुंबई हमले की तरह लग रहा है। इसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आतंकवादियों ने वियना में छह जगहों पर हमले किए हैं। जिसमें अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
Breaking: Videos shows police officer shot in cold blood #Vienna shooting pic.twitter.com/K1MmB5ZfZw
— Baruch (@baruchb11) November 2, 2020
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वियना में छह जगहों पर आतंकी हमले हुए हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस की तरफ से अभी सिर्फ दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि पुलिस ने बताया कि वियना में कुछ हथियारबंद बंदूकधारियों ने छह जगहों पर ओपन फायरिंग की।इ
इस फायरिंग के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेल्टियन क्रूज ने इसे एक आतंकवादी हमला बताया है और कहा है कि एक हमलावर मारा गया है। अभी एक हमलावर की तलाश जारी है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस हमले का एक वीडियो सामने आया है, जो बिल्कुल मुंबई हमले को दिखाता है। वहीं दूसरे ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमा ने बताया कि अभी कम से कम एक हमलावर की तलाश जारी है। वहीं वीडियो में कई जगहों पर आतंकी नजर आ रहे हैं, जो खुली फायरिंग कर रहे हैं।
वीडियो के अंदर आप दे सकते हैं कि किस तरह से बंदूकधारी फायरिंग कर रहे हैं। पब्लिक प्लेस को निशाना बनाकर हर सामान पर अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। एक हमलावर समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है और 15 घायल जख्मी हुए हैं।