उत्तराखंड: हल्द्वानी के पास लैंडस्लाइड, हादसे का शिकार होते-होते बची बस, देखें वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के बीरभट्टी पुल के पास पहाड़ गिरने से रोड बंद हो गया है। हल्द्वानी-भवाली सड़क पर पहाड़ दरक गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जोरदार बारिश की वजह से पहाड़ों में इन दिनों लैंडस्लाइड की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। अब उत्तराखंड के बीरभट्टी पुल के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इस दौरान एक बस हादसे का शिकार होते होते बच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग अपनी जान बचाते दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के बीरभट्टी पुल के पास पहाड़ गिरने से रोड बंद हो गया है। हल्द्वानी-भवाली सड़क पर पहाड दरक गया। लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सड़क किनारे पहाड़ दरक रहा है। आधा रोड बंद हो चुका है और तभी एक बस सामने से आती है।
उत्तराखंड; बीरभट्टी पुल के पास पहाड़ गिरने से रोड बंद... हल्द्वानी-भवाली मार्ग पर दरका पहाड़... गनीमत-जनहानि नहीं... पहाड़ों पर जाने वाले पर्यटक सावधानी बरतें... वीडियो शुक्रवार का है... pic.twitter.com/VXHkoSORsA
— Tarun Sharma (@tarun_sharma62) August 21, 2021
लेकिन ड्राइवर की समझ की वजह से तुरंत बस को रोका जाता है। लेकिन बस के अंदर से और खिड़कियों से लोग बाहर निकलने के लिए तैयार हो गए। पहले लोग बस के गेट से बाहर निकलते हैं फिर एक शख्स बस की खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश करता है। लेकिन तभी ड्राइवर बस को बैक ले जाता है और इतने में लैंडस्लाइड हो जाती है। इसके दूसरी तरफ पुल है, जहां से आने जाने वालों के लिए रास्ता बंद हो गया है।
आखिर क्यों हो रही लैंडस्लाइड की वारदातें
आखिर पहाड़ों में क्यों लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर नासा ने भी एक रिपोर्ट जारी की थी। नासा की रिपोर्ट बताती है कि हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और जलवायु परिवर्तन की वजह लैंडस्लाइड में बढ़ोतरी हो सकती है। ये रिपोर्ट 2020 की है। इस शोध से बताया गया कि तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव और नेपाल चीन सीमार पर आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड की घटना बढ़ सकती है।