सीएम योगी बोले- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले बर्दाश्त नहीं हो सकते
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नये कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी रविववार को मेरठ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने पहुंचे। जहां योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता व अखंडता को चुनौती दी जा रही है। किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है।
किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #FarmersProtest pic.twitter.com/5pUppgPvZG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2020
मेट्रो का एक नया विकल्प आरआरटीएस के नाम से मेरठ को दिल्ली से जोड़ा जायेगा: योगी
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से हम 32,000 करोड़ की लागत से मेट्रो का एक नया विकल्प आरआरटीएस (RRTS) के नाम से मेरठ को दिल्ली के साथ जोड़ रहे हैं। ये इतनी बड़ी दूरी से जोड़ने का देश का पहला ऐसा कार्य है।
गंग नहर के किनारे कांवड़ यात्रा के लिये बनाई जायेगी एक अतिरिक्त लेन: सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हमारी सरकार ने यहां गंग नहर के किनारे कांवड़ का एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहमति दी गई है। आपको बता दें, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में आज विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के तहत पहुंचे।