Video: अहमदाबाद से जयपुर जा रहे विमान में घुसा कबूतर, यात्रियों ने किया हंगामा
विमान में कबूतर देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने गेट खोलकर कबूतर को बाहर निकाला।

गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर जा रही गो एयर की फ्लाइट में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब कबूतर उड़ान भरते समय विमान में घुस गया। विमान में मौजूद यात्रियों ने अपने फोन में कबूतर का वीडियो बना लिया। जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते शुक्रवार को गो एयर की फ्लाइट जी8-702 अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी। जब विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो उसके लगेज शेल्फ से दो कबूतर बाहर आ गया।
विमान में कबूतर देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने गेट खोलकर कबूतर को बाहर निकाला। विमान में सवार कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
फ्लाइट में अचानक उड़ने लगा कबूतर, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो #video #viral pic.twitter.com/1N6090npbs
— arvind dubey (@arvindind) February 29, 2020
बता दें कि इस घटना से एयरलाइन्स के चौकचांबद होने के दावों की पोल पूरी तरह से खुल गई। इस घटना की वजह से विमान अपने निर्धारित समय 6.45 के बजाय 7.15 बजे जयपुर पहुंचा।