Video: टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद अचानक आग, घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सीएम ने किया ट्वीट
टाटा स्टील प्लांट (Tata Steel Plant Blast) में जोरदार ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। ब्लास्ट के बाद अचानक से आग लग गई।

झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर में बने टाटा स्टील प्लांट (Tata Steel Plant Blast) में जोरदार ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। ब्लास्ट के बाद अचानक से आग लग गई, हादसे में 2 मजदूरों के झुलसने की खबर मिली है। प्लांट में आग लगने और गैस लीक होने के बाद फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट के अंदर भीषण आग लग गई है। गैस लीक होने के बाद आग लगने के दौरान फंस हुए लोगों को निकालने का रेस्क्यू जारी है। घटना में दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा टाटा स्टील के कोक प्लांट में हुआ। हादसे के बाद प्लांट में भगदड़ मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिरक, जिस हिस्से में आग लगी वह फिलहाल कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था। आग सुबह करीब 10 से साढ़े 10 के बीच लगी घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में धमाके की खबर है। जिला प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ समन्वय कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कोक प्लांट के बैटरी नंबर 5, 6 और 7 के क्रॉसओवर में अचानक धमाका था। जमशेदपुर प्लांट के कोक डिवीजन में धमाका हो गया।